Home Made Treatment For Hair Fall

आजकल युवावस्था में ही लोगों के बाल गिरने लगते हैं। बालों का गिरना किसी के लिए भी तनाव और चिंता का कारण हो सकता है। बालों के समय से पहले गिरने की समस्या यदि आनुवंशिक हो तो उसे एंड्रोजेनिक एलोपेसिया कहा जाता है। इस समस्या से परेशान पुरुषों में बाल गिरने की समस्या किशोरावस्था से ही हो सकती है, जबकि महिलाओं में इस प्रकार बाल गिरने की समस्या 30 की उम्र के बाद होती है।

इसके अलावा, खान-पान और पर्यावरण प्रदूषण, दवा के रिएक्शन व कई अन्य कारणों की वजह से कम उम्र में गंजेपन की समस्या हो सकती है। यदि आप भी कम उम्र में गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं गंजापन दूर करने के कुछ घरेलू उपाय।





1. जटामांसी को नारियल तेल में उबाल लें। इस तेल को ठंडा करके किसी बोतल में भरकर रख लें। रोजाना रात को सोने से पहले इसकी मालिश करें। बालों का असमय सफेद होना और गिरना बंद हो जाएगा।


2. जरूरत से ज्यादा नमक लेने से भी गंजापन जाता है। नमक और काली मिर्च एक-एक चम्मच और नारियल का तेल पांच चम्मच मिलाकर गंजेपन वाले स्थान पर लगाने से बाल फिर से आने की संभावना बढ़ जाती है।

3. सरसों के तेल में मेहंदी की पत्तियां डालकर गर्म करें। ठंडा करके बालों में लगाएं। रोजाना इसे लगाने से बालों का गिरना रुक जाता है।



4. कलौंजी को पीसकर पानी में मिलाएं और इस पानी से बाल धोएं। माना जाता है कि कलौंजी के पानी से बाल घने होते हैं।


5. गेंदे के फूलों को पीसकर उनका रस निकाल लेंं। इनके रस को नारियल तेल में डालकर उबाल लें। इसे तब तक उबालें जब तक कि तेल में रस पूरी तरह मिश्रित न हो जाए। इसके बाद तेल को ठंडा करके किसी बोतल में भर लें। इस तेल को लगाने से बाल गिरने बंद हो जाते हैं।


6. एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर में थोड़ा जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों में लगा लें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से बाल धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में बाल गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।

7. अमरबेल को पानी में उबालें। इस पानी से बाल धोने से बाल गिरने की समस्या खत्म हो जाती है।


8. गुड़हल के फूलों का रस निकाल लें। इससे बालों की मसाज करें। एक घंटे बाद सिर धो लें। बाल काले, घने और मजबूत हो जाएंगे।


9. एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर में थोड़ा जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों में लगा लें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से बाल धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में बाल गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।

10. अमरबेल को पानी में उबालें। इस पानी से बाल धोने से बाल गिरने की समस्या खत्म हो जाती है।


11. गुड़हल के फूलों का रस निकाल लें। इससे बालों की मसाज करें। एक घंटे बाद सिर धो लें। बाल काले, घने और मजबूत हो जाएंगे।





12. हल्के गर्म जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से बाल धोएं। कुछ दिनों बाद बाल गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।

13. दो लीटर पानी में थोड़ा आंवले का चूर्ण और नीम की पत्तियां डालकर पानी को उबाल कर आधा कर लें। इस पानी से सप्ताह में कम से कम एक बार बाल धोएं। बाल गिरने बंद हो जाएंगे।


14. जैतून के तेल को हल्का गर्म कर लें। इस तेल में बहेड़ा का चूर्ण मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो लें। बाल घने होने लगेंगे।


15. मेथी की सब्जी बालों की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है।
16. मेथी दानों को रात को पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद सिर धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से बाल गिरने की समस्या दूर हो जाती है।


17. यदि आप नशीले पदार्थों का सेवन या धूम्रपान करते हैं तो बंद कर दें। बाल गिरना जल्द ही कम हो जाएंगे। अधिक से अधिक पानी पिएं। चाय- कॉफी कम लें।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments :