दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों की लिस्ट में शामिल श्रीनगर-लेह हाइवे
श्रीनगर। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह हाइवे बुधवार को खुल गया। दुनिया के सबसे दुर्गम सड़कों में से एक यह रास्ता 434 किमी लंबा है लेकिन यह खतरनाक रास्ता साल में 6 से 7 महीने तक सिर्फ 9 किमी के जोजिला दर्रे के कारण बंद रहता है। यही हिस्सा बर्फबारी के कारण हर साल बंद किया जाता है। टेलीग्राफ ट्रेवल मैगजीन ने पिछले साल इसे दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों की लिस्ट में शामिल किया था।
बता दें कि पिछले 50 सालों से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इस दूभर सड़को की सफाई कर रहा है। इन रास्तों को दोबारा शुरू करने में महीनों की मेहनत और कठिन परिश्रम करना पड़ता है। दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में शामिल जोजिला दर्रा साल में सिर्फ पांच या छ: महीने तक ही सेना और पब्लिक यूज के लिए खुला रहता है।
जोजिला दर्रा 11,578 फीट की ऊंचाई पर है, इस साल यहां 18 से 50 फीट मोटी बर्फ जमी थी
इसी राह से होकर जाता है सेना का साजो-सामान
यह रास्ता महज पांच से छह महीने ही खुलता है। इस दौरान इसी रास्ते से सेना का काफिला करगिल, द्रास और लेह जैसे इलाकों तक पहुंचता है। इस साल यह 12 जनवरी से बंद था। जोजिला दर्रा 11,578 फीट की ऊंचाई पर है। इस साल यहां 18 से 50 फीट मोटी बर्फ जमी थी।
कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह हाइवे बुधवार को खुल गया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 18 मार्च से यहां बर्फ हटाने का काम कर रहा था। पिछले साल भी 13 मई को ही यह रास्ता खोला गया था।
source : http://www.bhaskar.com/news/PUN-BHAT-srinagar-leh-highway-opened-again-closed-from-january-twelve-4992630-PHO.html
source : http://www.bhaskar.com/news/PUN-BHAT-srinagar-leh-highway-opened-again-closed-from-january-twelve-4992630-PHO.html
0 comments :
Post a Comment