Buddha Temple
India is the Origin of Buddha Religion or Buddha. Its follow our Indian tradition and culture and rules.
बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परंपरा से निकला धर्म और दर्शन है। इसके प्रस्थापक महात्मा बुद्ध शाक्यमुनि (गौतम बुद्ध) थे। वे 563 ईसा पूर्व से 483 ईसा पूर्व तक रहे। उनके महापरिनिर्वाण के अगली पांच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फ़ैला और अगले दो हज़ार सालों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालांकि बौद्ध धर्म में तीन सम्प्रदाय हैं।
हीनयान या थेरवाद, महायान और वज्रयान, लेकिन हीनयान बौद्ध धर्म का प्रमुख सम्प्रदाय है। बौद्ध धर्म को अड़तीस करोड़ से अधिक लोग मानते हैं और यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है। वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध की जयंती माना जाता है।
भारत के 7 प्रमुख बौद्ध मंदिरों के बारे में जो अपने एेतिहासिक महत्व के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है :
महाबोधि मंदिर
महाबोधि मंदिर बिहार के बोध गया में स्थित है। बौद्ध धर्म मानने वाले लोग इसे बहुत पवित्र मानते हैं। यह वह स्थान है जहां गौतम बुद्ध ने प्राचीन बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर ज्ञान प्राप्त किया था। मंदिर की बनावट बेहद खूबसूरत है। मंदिर की कला पर विभिन्न धर्मो और संस्कृतियों की छबि देखने को मिलती है।
महापरिनिर्वाण मंदिर
महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर उत्तर प्रदेश में स्थित है। इस मंदिर में बुद्ध की 6 फीट लंबी मूर्ति है, जो हमेशा एक चुनरी से ढकी रहती है। मूर्ति का सिर्फ चेहरा दिखाई देता है।
रामाभर स्तूप मंदिर
रामाभर स्तूप मंदिर महापरिनिर्वाण मंदिर से 1.5 कि.मी दूरी पर स्थित है। यह वह स्थान है जहां बुद्ध का दाह संस्कार किया गया था। यहां बनाया गया मंदिर लगभग 49 फीट ऊंचाई का है। मंदिर की बनावट बेहद अनोखी और आकर्षक है।
नामद्रोलिंग न्यिंगमापा मोनेस्ट्री और मंदिर
नामद्रोलिंग न्यिंगमापा मोनेस्ट्री कर्नाटक के बाइलाकुप्पे में है। यह कर्नाटक के मैसूर जिले के पश्चिम में स्थित है। यहां स्थित प्रार्थना हॉल बहुत सुंदर है, मंदिर में दो सोने की भव्य मूर्तियां है।
धमेख स्तूप
धमेख स्तूप सारनाथ के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है। हर साल यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
द वाट थाई मंदिर
यह भारत के सबसे अनोखे बुद्ध मंदिरों में से एक है। जो अपनी सुंदरता और भव्यता के लिए जाना जाता है। राजा भूमिबोल ने इस मंदिर का निर्माण कथा।
बुद्ध मंदिर लद्दाख
लद्दाख के बुद्ध मंदिर और मठ की बनावट बहुत ही आकर्षक है। मंदिर के चारों ओर लगाया गया बगीचा इसकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देता है।
source : http://religion.bhaskar.com/news-fli/JM-TID-7-famous-buddhist-temples-4982201-NOR.html
0 comments :
Post a Comment